Bhagalpur News: मनोज वर्मा की सहयोगी महिला के बांका स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। खुद को डीएसपी बता नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी एसआई मनोज वर्मा की सहयोगी महिला प्रीति कुमारी के बांका के शंभूगंज स्थित घर पर भी पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को महिला के घर पर इश्तेहार का तामिला कराया गया।गौरतलब शुक्रवार को मनोज वर्मा के इशाकचक स्थित घर पर भी पुलिस ने इश्तेहार का तामिला कराया था। गंभीर बीमारी से पीड़ित महिला ने मनोज वर्मा पर नौकरी दिलाने के नाम पर 5.60 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाकर बांका थाने में केस दर्ज कराया था। उसी केस में फरार रहने पर महिला प्रीति कुमारी के घर पर इश्तेहार तामिला कराया गया है। इश्तेहार तामिला के बाद भी अगर वे सरेंडर नहीं करेंगी तो पुलिस कोर्ट में कुर्की वारंट के लिए प्रे करेगी। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.