Bhagalpur News: मनोकामना नाथ मंदिर संपर्क मार्ग से दूर कराया जलजमाव
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: पीरपैंती निज प्रतिनिधि सुंदरपुर से हजूरनगर, गोपालीचक दियारा संपर्क मार्ग में नगर पंचायत पीरपैंती के वार्ड नंबर सात में काफी दूर तक जलजमाव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी मार्ग जो प्रखंड मुख्यालय से सटे मनोकामना नाथ मंदिर का भी संपर्क मार्ग है। पहली सोमवारी के मद्देनजर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और प्रमुख आदि का भी ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया। शुक्रवार को गर्दी आदि गिरवाकर और जेसीबी से लेबलिंग कराकर सड़क को दुरुस्त करा दिया गया। प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, सीओ चंद्रशेखर कुमार, पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत आदि ने भी जल जमाव स्थल एवं मनोकामना नाथ मंदिर का भी अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: राजमार्ग पर फैला नाली का पानी, कांवरिए झेल रहे परेशानी
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.