Bhagalpur News: मध्य विद्यालय भरोखर से मध्याह्न भोजन के 17 बोरा चावल चोरी
भागलपुर, नवम्बर 28 -- Bhagalpur News: सबौर संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड के संहौली पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय भरोखर में गुरुवार की रात्रि विद्यालय से 17 बोरा चावल चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर विद्यालय के शिक्षक ने थाने में चोरी घटना को लेकर शिकायत की है जहां चोरों ने विद्यालय के भंडार कक्ष का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन योजना के तहत रखे गए 17 बोरा चावल चुरा लिए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह विद्यालय खुलने पर चला। प्रधानाध्यापक राजीव रंजन ने इस संबंध में बाईपास थाना को लिखित आवेदन दिया है। घटना की सूचना मिलने पर संहौली पंचायत के मुखिया मरगूब विद्यालय पहुंचे। बाईपास थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि आवेदन दिया गया मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.