भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता तातारपुर थाना क्षेत्र के लहेरी टोला में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा छात्र प्रियरंजन लापता हो गया है। वह मूल रूप से मधेपुरा जिले के बेतौना का रहने वाला है। उसके लापता होने की शिकायत लेकर परिजन सोमवार को बरारी थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले छह दिन से वह लापता है। परिजनों को इस बात की आशंका है कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि छात्र का मोबाइल कुछ घंटों के अंतराल पर ऑनलाइन होता है, फिर स्विच ऑफ हो जाता है। उसके नंबर से परिजनों को पैसे की मांग की जा रही है। छात्र लहेरी टोला में रहता है इसलिए बरारी पुलिस ने परिजनों को शिकायत दर्ज कराने के लिए तातारपुर थाना भेज दिया। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि छात्र अपनी प्रेमिका के साथ रहता था। वह ऑन...