भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट मधेपुरा। सावन की तीसरी सोमवारी पर मधेपुरा जिले के ऐतिहासिक बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले इस धाम में देर रात से ही जलाभिषेक का दौर चल रहा है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने रात 2 बजे ही गर्भगृह का पट खोल दिया। इसके बाद से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई।100 KM पैदल आ रहे कांवरिये महादेवपुर गंगा घाट से जल भरकर हजारों डाक बम और कांवरिये लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर सिंहेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : तीसरी सोमवारी पर मटेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब रास्ते भर बोल बम के नारे गूंज रहे हैं। जल भरने वाले मुख्य स्थल शिवगंगा पोखर की विशेष सफाई कराई गई...