Bhagalpur News: मधेपुरा : जनता दरबार में आए 11 मामले में 5 का हुआ निष्पादन
भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: कुमारखंड (मधेपुरा) से आशीष ठाकुर की रिपोर्ट अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। कुमारखंड थानाध्यक्ष रंजन कुमार की देखरेख में आयोजित जनता दरबार में कुमारखंड, श्रीनगर व भतनी थाना क्षेत्र के 11 जमीन विवाद से संबंधित मामले आए। मौके पर आरओ वीरेंद्र बिप्रोहित ने सभी मामलों का बारी बारी से अवलोकन किया। उन्होंने पांच मामलों का आन द स्पॉट निष्पादन किया और शेष 6 मामले में अलग-अलग आदेश संबंधित राजस्व कर्मचारी व दोनों पक्षों को दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष रंजन कुमार, पीएलभी जीतेंद्र कुमार व कृष्ण कुमार सहित जमीन विवाद मामले के दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.