भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: मधेपुरा: शुद्धता के साथ उच्च कोटि का व्यवहार लोगों को मिले: विधानसभा उपाध्यक्ष कुमारखंड, मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट।भतनी थाना क्षेत्र के भोकराहा गांव स्थित श्रीहरि फ्यूल्स पेट्रोल पंप का पहला स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। पंप के प्रोपराइटर हरिनारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन एचएम संजय कुमार ने किया। पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने मोबाइल पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि धीरुभाई अंबानी ने यमन देश के एक पेट्रोल पंप पर काम करते हुए धीरे धीरे आगे बढ़े और आज उनकी मेहनत से एक बहुत बड़ा साम्राज्य स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि यह फ्यूल्स सेंटर भी निरंतर आगे बढ़ते...