Bhagalpur News: मधेपुरा: मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती से लोग बेहाल
भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: गम्हरिया, मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बिजली मेंटेनेंस के नाम पर भीषण गर्मी में लगातार बिजली काटी जा रही है। इस अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। दोपहर के समय बिजली गुल रहने से सरकारी और निजी कार्यालयों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिससे जरूरी काम के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग को अगर मेंटेनेंस का काम करना ही है तो इसके समय में बदलाव किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि मेंटेनेंस का कार्य सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे के बीच किया जाए। सुबह के समय मौसम थोड़ा ठंडा रहता है। और दफ्तरों का कामकाज भी शुरू नहीं होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.