भागलपुर, जुलाई 6 -- Bhagalpur News: उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक मंगलवार को आयोजित की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने इस संबंध में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद तथा सभी 26 वार्ड पार्षदों को पत्र जारी कर बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है। जारी पत्र के अनुसार मुख्य पार्षद के पत्रांक 15/2026 (दिनांक 23 जून 2026) के आलोक में सामान्य बोर्ड की बैठक 24 जून 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे निर्धारित थी। हालांकि अपरिहार्य कारणों से उक्त बैठक निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं हो सकी। इसके बाद मुख्य पार्षद के निर्देश पर बैठक को स्थगित करते हुए अब 7 जुलाई 2026 की नई तिथि निर्धारित की गई है। बैठक में नगर परिषद के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा। प्रमुख एजेंडों में नगर क्षेत्र में...