भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट पुरैनी, संवाद सूत्र। चोरी मामले में थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ के दर्ज कराया गया है । आवेदन में कुरसंडी पंचायत के बाला टोल वार्ड 10 निवासी स्वर्गीय देवनारायण यादव के पुत्र अनिल कुमार (शिक्षक) ने कहा कि बीते 9 अगस्त को घर में ताला बंद कर सपरिवार बाहर गए थे । 13 अगस्त दिन के दो बजे घर लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश किया तो तीनों कमरा का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा पड़ा मिला । खोजबीन करने लगे तो गोदरेज में रखें सोने, चांदी की गहने एवं नगदी राशि मिलाकर कुल लगभग 10 लाख रुपए का सामान गायब मिला। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रितेश कुमार से बताया कि आवेदन के अनुसार अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...