भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान घैलाढ़ प्रखंड के इनरवा गांव निवासी प्रिंस रंजन कुमार (25) पिता सुनील यादव के रूप में हुई है। घटना मधेपुरा - घैलाढ़ रोड पर साहुगढ़ - भेलवा के बीच हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पीएचडी का छात्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पल्सर बाइक से घर से विश्वविद्यालय के लिए निकला था। इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ स्थित गोढ़ियारी चिमनी के पास नहर से पश्चिम बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना...