भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सभी ग्रामीण पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष ने निर्देश देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में हर तरह की गलत गतिविधि करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें। थानाध्यक्ष ने परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को दिन व रात्रि गश्ती पर पूरा ध्यान देने और सावधानी से ड्यूटी पर तैनात रहने एवं सभी चौकी महाल पर पूरी तरह से चौकसी बरतने का सख्त निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: सीमावर्ती पस्तपार थाना पहुंचे एसपी, कार्यप्रणाली...