भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: मुरलीगंज (मधेपुरा), निज प्रतिनिधि शिक्षक द्वारा छात्र को बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पीड़ित ने अभिभावक ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर जांचोपरांत कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। उक्त मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीरगंज से जुड़ा है। मीरगंज वार्ड 11 के वार्ड सदस्य सह विशिस अध्यक्ष वीणा देवी ने आवेदन में बताया कि पिछले आठ अगस्त को स्कूल के शिक्षक सिराजूल उर्फ इकवाल द्वारा द्वेष की भावना से उनके पुत्र आशीष कुमार (वर्ग आठ) को बेरहमी से मारपीट किया गया। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को खेल-कूद के दौरान बच्चो के बीच विवाद हुआ। शिक्षक सिराजूल के पुत्र ने अपने पिता से शिकायत किया। जिस पर उक्त शिक्षक ने एचएम को जानकारी देने के बजाय मेरे पुत्र से बिना कुछ बुझे समझे बेरहमी से मारपीट कर दिया। वि...