भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट आलमनगर, एक संवाददाता । पुलिस ने एक व्यक्ति को घर में नशें की हालत में हंगामा मचाते पकड़ा। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल में नगर पंचायत मुख्यालय स्थित वार्ड 15 में हंगामा मचा रहे एक व्यक्ति को पकड़ कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे नशें में होने की पुष्टि किया। नशें में पुष्टि होने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया। गिरफ्तार पियक्कड़ नगर पंचायत वार्ड 15 का पिंकु पंडित बताया गया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार पियक्कड़ के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...