भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  बिहार की मिट्टी से निकलकर वैश्विक पटल पर अपनी कला का जादू बिखेरने वाले रेत कलाकार (सेंड आर्टिस्ट) मधुरेंद्र कुमार का नाम फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर बिहार के पूर्व सीएम सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने उन्हें स्मृति चिह्न, मेडल एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। मधुरेन्द्र ने बताया कि अपनी अद्भुत रचनात्मकता और समसामयिक विषयों पर उकेरी जाने वाली रेत कलाकृतियों के लिए दुनिया भर में उन्होंने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि कलाकार मधुरेंद्र मूल रूप से चंपारण मोतिहारी के रहने वाले हैं। यह भी पढ़ें- कलाकार मधुरेन्द्र का नाम फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज लेकि...