Bhagalpur News: मधुबन दियारा में संतमत सत्संग का आयोजन
भागलपुर, अगस्त 6 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मधुबन दियारा के मुरारीहैया गुरुकुंज परिसर में छठे श्रावणी दिवस के अवसर पर संतमत सत्संग का भव्य आयोजन हुआ। जिसका नेतृत्व डॉ. शिवनाथ बाबा ने की। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की तस्वीर पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। प्रवचन स्वामी सौदागर बाबा, डॉ. शिवनाथ बाबा, शिवपूजन बाबा, विशन बाबा, शिव बाबा, हीरालाल बाबा आदि ने दिया और गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। गुरु भजन मुरारी दास, हैया देवी, धर्मेंद्र दास, सुभाष दास, बब्बर दास, तेतरी देवी, गुंजा देवी, रीता देवी आदि ने प्रस्तुत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.