Bhagalpur News: मतदान केन्द्र के बाहर भाजपा और जनसुराज के कार्यकर्ता में नोकझोंक
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर। एमएलसी चुनाव में कृषि कार्यालय स्थित मतदान केन्द्र के बाद दिन में करीब तीन बजे जनसुराज और भाजपा प्रत्याशी के कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ गए। जनुसराज के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भाजपा प्रत्याशी के कार्यकर्ता प्रत्याशी का फोटो छपी डायरी मतदान केन्द्र के बाहर बांट रहे थे। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मतदाताओं को पर्ची बताने के लिए फार्मेट दिखाया जा रहा था, जिसे जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने छीनकर फाड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में वहां नोक-झोंक होने लगी। काफी देर तक जाम भी लगा रहा। बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मतदान केन्द्र के बाहर से हटा दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मतदान केंद्र के समीप लगा था उम्मीदवार का पोस्टर, चर्चा कहा गया कि सभी अपने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.