भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। पानी की पाइपलाइन लीकेज की वजह से एक तरफ जहां शहर की सड़कें खराब हो रही हैं तो दूसरी तरफ राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर हो चुकी सड़कों की वजह से कई बार संबंधित इलाकों में भीषण जाम की स्थिति तक पैदा हो जाती है। दीपनगर स्थित मंसूरगंज और दुर्गाबाड़ी के समीप नगर निगम की पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले कई दिनों से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इसको लेकर नगर निगम की जलकल शाखा की टीम ने पूर्व में पाइपलाइन की मरम्मत कराई थी, पर दोबारा समस्या उत्पन्न होने के बाद अब नगर निगम ने उक्त पाइपलाइन के हिस्से को पूरी तरह से बदलने का निर्णय लिया है। इसको लेकर कोलकाता से ह्यम पाइप्स और ज्वाइंट्स भागलपुर पहुंच चुके हैं। जिसमें सावन माह के बाद लगाने का कार्य शुर...