Bhagalpur News: मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। जाह्नवी चौक के पास बुधवार की शाम राघोपुर पंचायत के सरपंच प्रमोद मंडल के नेतृत्व में पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ईं. कुमार शैलेंद्र के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सरपंच मंडल ने कहा कि कटाव के दौरान जब मैं आमरण अनशन पर बैठा था तो मंत्री जी ने आश्वासन दिया था कि अब बांध का कटाव नहीं होगा। बांध कटने पर मैं पद (विधायक और मंत्री) से इस्तीफा दे दूंगा। अब बांध के साथ-साथ कई लोगों का घर भी कटकर गंगा में समा गया। इसके बाद भी मंत्री बाढ़ पीड़ितों की सुधि लेने नहीं आए हैं। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: रास्ता बंद होने से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन सरपंच ने कहा कि मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.