भागलपुर, जुलाई 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, बरारी और इंटैक भागलपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मिरजानहाट स्थित एक निजी विद्यालय में 'घर-घर मंजूषा, हर-घर मंजूषा' स्लोगन के साथ मंजूषा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गुरु मनोज कुमार पंडित ने किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लाखों लोगों को पारंपरिक मंजूषा कला के प्रति जागरूक करना और हजारों घरों तक इस लोककला को पहुंचाना है। मौके पर मनीषा मधुश्री, सुमना, देव ज्योति मुखर्जी, रामदेव सिंह, पुष्पा भारती, काशीकांत सिंह, बीना मिश्रा, पवन कुमार सागर, सनी सागर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...