भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से द्वारिकापुरी कॉलोनी स्थित मंगल उत्सव में तीन दिवसीय सत्संग एवं योगभ्यास कार्यक्रम का आयोजन शनिवार से किया जाएगा। बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के परमाचार्य परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती का शुक्रवार से रविवार तक प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से सत्संग सत्र आयोजित होगा। वहीं शनिवार और रविवार को सुबह 6:30 बजे से योग क्रिया सत्र का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सत्संग सत्र में सभी लोग शामिल हो सकेंगे, जबकि योग सत्र में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। चैंबर के पीआरओ सह कार्यक्रम संयोजक राजेश बंका ने बताया कि योग सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन लगभग पूरा हो चुका है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...