भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंचलाधिकारी कहलगांव श्रीनिवास कुमार सिंह ने कहलगांव थाना में आवेदन भेजकर एक सोशल मीडिया चैनल पर कथित रूप से भ्रामक एवं असत्य सामग्री प्रसारित किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। पत्र के अनुसार, चैनल पर प्रसारित एक वीडियो में अंचल अधिकारी के संबंध में कुछ आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें अधिकारी ने तथ्य, साक्ष्य अथवा आधिकारिक पुष्टि के बिना प्रसारित किए जाने का दावा किया है। अंचल अधिकारी ने यह भी उल्लेख किया है कि खबर प्रसारित करने से पहले अंचल कार्यालय से आधिकारिक पक्ष नहीं लिया गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...