Bhagalpur News: भोलानाथ पुल में जलभराव से परेशानी, कई बाइक हुए खराब
भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भोलानाथ पुल अंडरपास में रविवार को हुई भारी बारिश के बाद सोमवार को भी जलभराव की स्थिति रही। जलभराव की वजह से इस रास्ते वाहनों का परिचालन लगभग बंद रहा। कुछ बाइक चालकों ने जबरदस्ती पानी को पार करने की कोशिश की, जिसमें कई बाइक चालकों का वाहन खराब भी हो गए। इधर नगर निगम की ओर से दोपहर तक भोलानाथ पुल अंडरपास से पानी की निकासी के लिए किसी प्रकार के इंतजाम नहीं किए गए थे।स्वास्थ्य शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि रविवार को हुए जलभराव के बाद पानी की निकासी कराई गई थी। वहीं सोमवार दोपहर रेलवे यार्ड से आने वाले पानी की वजह से फिर से जलभराव हो गया। उन्होंने देर शाम तक पानी की निकासी सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.