Bhagalpur News: भोलानाथ पुल नहीं, इस बार भी लोहिया पुल के रास्ते निकलेगी कांवर यात्रा
भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। इस बार भी श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों को अपने पारंपरिक मार्ग में बदलाव का सामना करना पड़ेगा। त्रिमूर्ति चौक से भोलानाथ पुल और बौंसी लाइन अंडरपास में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर निर्माण सामग्री बिखरी होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से इस बार भी कांवर यात्रा भोलानाथ पुल के बजाय लोहिया पुल के रास्ते ही निकाली जाएगी। बरारी और एसएम कॉलेज घाट से गंगाजल भरने के बाद कांवरिया दो अलग-अलग रास्तों से कचहरी चौक तक पहुंचेंगे। एसएम कॉलेज घाट से जल लेकर निकलने वाले श्रद्धालु नगर निगम चौक होते हुए पहुंचेंगे, जबकि बरारी घाट से जल उठाने वाले कांवरिया तिलकामांझी चौक होकर कचहरी चौक पहुंचेंगे। कचहरी चौक से सभी श्रद्धालु घंटाघर होते हुए लोहिया पुल की ओर आगे बढ़ेंगे。 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.