भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  महाशय ड्योढी चंपानगर स्थित बाबा भैरवनाथ के पुजारी दिलीप भट्टाचार्य (91) का निधन बीती रात साहिबगंज झारखंड में अपने पुत्री के ससुराल में हो गया। वह नाथनगर के बंगाली टोला के रहने वाले थे। उन्होंने 2010 से लगातार बाबा भैरव के सेवा में लगे थे। प्रत्येक वर्ष पैदल हर साल वे बोलबम की यात्रा करते थे। उनकी शवयात्रा रविवार की देर रात निकाली गई। उक्त जानकारी सार्वजनिक पूजा समिति के महामंत्री देवाशीष बनर्जी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...