Bhagalpur News: भैना नदी में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अमडंडा थाना क्षेत्र के तीन घरियां के पास भैना नदी में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार की शाम से लापता व्यक्ति का शव शनिवार को नदी में उपलाता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अमडंडा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अमडंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान मसूदनपुर गांव निवासी उधो मंडल, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने पानी की जांच करने के साथ आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के अनुसार, उधो मंडल शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.