भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड की दीनदयालपुर पंचायत की भूधरनी गांव में नल-जल योजना के तहत घटिया पाइप लगाने की वजह से ग्रामीण नाराज हैं। वहां के ग्रामीण वीरेंद्र झा ने कहा कि नल का जो स्टैंड लगाया जा रहा है, उसमें निम्न स्तर का पाइप और नल लगाया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों द्वारा काम को रोक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कुछ दिन भी नहीं टिक पाएगा। इस संबंध में पीएचईडी विभाग की कनीय अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क स्थापित नहीं हो पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...