Bhagalpur News: भूतनाथ मंदिर में नौ प्रकार के ड्राई फ्रूट से सजे भोलेनाथ, भक्ति जागरण में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शहर के बूढ़ानाथ मंदिर, साहेबगंज के भूतनाथ मंदिर, कोतवाली चौक स्थित कूपेश्वरनाथ मंदिर, आदमपुर के शिवशक्ति मंदिर, गोशाला स्थित गोपेश्वरनाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार पूजा किया गया। इस दौरान शिवभक्त बाबा का शृंगार पूजन के दर्शन के लिए शिवालयों में जुटे रहे। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में मंदिर के महंत शिवनारायण गिरि महाराज के नेतृत्व में पंडित अभिषेक पांडेय सहित अन्य विद्वान पंडितों ने दूध, दही, घी, गुड़, गुलाबजल, अबीर, चमेली तेल और रंग-बिरंगे फूलों से बाबा का भव्य शृंगार किया। इसके बाद भक्ति जागरण का आयोजन हुआ। वहीं आमंत्रित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर देर रात तक श्रद्धालुओं को खुब झूमाया। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.