Bhagalpur News: भूतनाथ मंदिर के पास अतिक्रमणकारियों को 3 दिनों का अल्टीमेटम
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। विश्वविद्यालय के समीप स्थित भूतनाथ मंदिर के आसपास अवैध झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को नगर निगम की अतिक्रमण रोधी टीम ने करीब तीन घंटे तक सघन अभियान चलाया और मंदिर मार्ग पर अवैध रूप से रह रहे लोगों को तीन दिनों के भीतर कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और मंदिर परिसर के सामने पार्किंग स्थल पर गाड़े गए मवेशियों के खूंटों को भी उखड़वा दिया गया। दरअसल, मंदिर के रास्ते और पार्किंग क्षेत्र में मवेशी बांधने और अवैध झोपड़ियों के कारण श्रद्धालुओं व स्थानीय राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। इसको लेकर नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। निर्धारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.