Bhagalpur News: भूख बढ़ी तो शहर आ गई पहाड़ी मैना, इंसानों से हिलमिल रही
भागलपुर, नवम्बर 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर और गंगा पार के जिलों में इन दिनों एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी घने जंगलों और वादियों की शान रही 'पहाड़ी मैना' अब जंगलों की वीरानी और भोजन की कमी के कारण शहरी चकाचौंध का हिस्सा बन चुकी है। इंसानों से इस कदर हिल-मिल गई है कि शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों और सरकारी इमारतों के ऊंचे शेड ही अब इनके नए आशियाने हैं। पक्षी प्रेमियों के मुताबिक पहाड़ी मैना का दायरा अब पूर्णिया, कटिहार, महेशखूंट, मुंगेर आदि की ओर बढ़ रहा है। महेशखूंट में एनएच 31 पर चौक के समीप सैकड़ों की संख्या में सड़क पर यह मैना फुदकती दिखती हैं। पक्षी प्रेमियों के मुताबिक, यह पलायन केवल भोजन की तलाश नहीं, बल्कि बदलते पर्यावरण चक्र का एक बड़ा संकेत है। तकरीबन 10 साल पहले इस प्रजाति के सिर्फ दो-चार प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.