Bhagalpur News: भुवालपुर मुरारपुर ने आदर्शनगर को 1-0 से किया पराजित
भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। कृष्णानंद स्टेडियम में रविवार को आयोजित बाबा अजगैवीनाथ धाम फुटबॉल टूर्नामेंट के लीग मैच के चौथे रविवार को आदर्श नगर और एसफसी भुवालपुर मुरारपुर के बीच मैच आयोजित किया गया। जिसमें भुवालपुर मुरारपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से मैच में जीत दर्ज किया। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ अरुण स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक अरुण कुमार चौधरी और बाबा अजगैबीनाथ धाम फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष संदीप कुमार पांडेय उर्फ कुंदन फौजी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर किया। मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता थे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जीतने के लिए पूरे जोश और क्षमता के साथ खेलें: अलखनाथ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.