Bhagalpur News: भीखनपुर में बालू की समस्या से दोबारा बंद हुई बोरिंग, सफाई का काम शुरू
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 स्थित भीखनपुर में नेत्रहीन विद्यालय के पास हाल ही में ठीक की गई बोरिंग से दोबारा बालू निकलने की शिकायत के बाद नगर निगम ने फिर से सफाई कार्य शुरू करा दिया है। बोरिंग के ठप रहने से इलाके के करीब एक हजार घरों में पेयजल संकट गहरा गया है।निगम की ओर से पिछली बार कम पावर वाली कंप्रेसर मशीन का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन इस बार समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़ी कंप्रेसर मशीन लगाई गई है। रविवार को दिन भर मशीन से बोरिंग की गहरी सफाई की गई। जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी ने बताया कि सोमवार तक कंप्रेसर मशीन से सफाई का कार्य जारी रहेगा। बोरिंग से पूरी तरह साफ पानी निकलने के बाद ही मोटर पंप स्थापित कर जलापूर्ति बहाल की जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.