भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: ​नवगछिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय सरावगी के नवगछिया आगमन पर तेतरी जीरोमाइल स्थित चौक पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं बड़ी फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संदेश दिया। ​इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी राकेश कुमार, जिला संगठन प्रभारी पवन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सेवा चित...