Bhagalpur News: भारी मात्रा में देसी एवं विदेशी शराब बरामद
भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। महेशी चौक के समीप एक मकान से पुलिस ने अत्यधिक मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद किया है। दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि महेशी चौक समीप मोतिचक के कुछ युवक शराब की खेप लेकर पहुंचे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया। थाने में दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों युवक पुरानी मोतीचक गांव का बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: काको में ट्रक से 822.96 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार उन्होंने बताया की बरामद देशी विदेशी शराब का सीजर बनाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.