Bhagalpur News: भारी मात्रा में गांजा, ब्राउन शुगर के साथ दो लोग धराए
भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर एसडीपीओ कहलगांव-2 स्नेह सेतु के कुशल नेतृत्व में ईशीपुर बाराहाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो दिन पहले नवागत एसडीपीओ द्वारा दिए गए टास्क पर कार्य करते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार की टीम ने झारखंड सीमा से सटे ईशीपुर-बाराहाट थाना क्षेत्र के खटखटा शीतलनगर कॉलोनी स्थित एक मकान में मंगलवार की देर रात छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कमरे में बैठे एक युवक और एक नाबालिग ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की घेराबंदी से दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान कमरे में बोरे में छिपाकर रखा नशीले पदार्थों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। इसमें 2.100 किलोग्राम गांजा, 129 ग्राम ब्राउन शुगर, 170 पीस प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप, 1654 पीस नशीले टैबलेट, लगभग 19,080 रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.