भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद की सत्यम शाखा की ओर से रविवार को होटल चिन्मय इन में शाखा स्तरीय 'भारत को जानो' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले और आसपास के प्रमुख विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी ज्ञान क्षमता और बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में चौहान पब्लिक स्कूल प्रथम, टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल सुल्तानगंज तृतीय रहा। वहीं सीनियर वर्ग में रामेश्वर लाल नोपानी विद्या मंदिर प्रथम, टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और चौहान पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। मौके पर डॉ. राजीवकांत मिश्रा, डॉ. चंद्रशेखर शाह, अध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रदीप जालान, मनीष जालान, विकास झुनझुनवाला, आलोक कुमार, रतन भालोठिया, राजेश कुमार जैन, मनोज शर...