भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के भागलपुर इकाई के तत्वावधान में सत्र 2026-27 का पांचवां वैज्ञानिक कार्यक्रम शनिवार को आईएमए हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर आईएमए अध्यक्ष डॉ. रोमा यादव और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर तीन महत्वपूर्ण चिकित्सा विषयों पर गहन चर्चा की गई। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. गौरव कुमार ने भारतीय परिपेक्ष्य में पाचन संबंधी रोग आईबीएस मैनेजमेंट विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. आशीष सिन्हा ने डेंगू फीवर में हेपैटिक डिस्फंक्शन और डॉ. लीना नायर लाल ने गर्भावस्था के दौरान होने वाले इंट्राहेपेटिक कोलेस्टेसिस के प्रबंधन में उर्सोडियोक्सी कोलिक एसिड (यूडीसीए) की भूमिका पर अपनी राय रखी। वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता डॉ....