Bhagalpur News: भाद्रमास में भी कांवरियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। श्रावणी मेला की तरह भाद्रपद मास में भी कांवरियों के आने का सिलसिला जारी है। कांवरियों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन द्वारा पांच स्थानों पर खोले गए अस्थायी चिकित्सा राहत शिविरों को 26 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार सिंह ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी सदर और सिविल सर्जन के आदेश पर नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट, कृष्णगढ़, रामपुर कमरांय और धांधी बेलारी में संचालित अस्थायी चिकित्सा राहत शिविरों को 26 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। यहां कांवरियों को श्रावणी मेला की तरह स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: श्रावणी मेला में आए दो लाख श्रद्धालुओं का चिकित्सा शिविर में किया इलाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.