भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के मड़वा स्थित श्री ब्रजलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में 25 से 28 सितंबर तक आयोजित भादो पूर्णिमा मेले की तैयारी शुरू हो गई है। मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की मांग की गई है। मड़वा के ग्रामीण गोपाल चौधरी ने जिलाधिकारी को दिए आवेदन के हवाले से बताया कि भादो पूर्णिमा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना, दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। प्रत्येक वर्ष स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मंदिर प्रबंधन द्वारा मेले की व्यवस्था की जाती है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली, पानी, चिकित्सा, शुद्ध पेयजल और शौचालय की व्यवस्था जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...