भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के प्यालापुर गांव में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महेंद्र पोद्दार ने की। बैठक में विधायक मुरारी पासवान भी मौजूद थे। बैठक में संगठन तथा विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया कि इनका समाधान कराया जाएगा। बाराहाट मंडल प्रभारी दीपतेंद्र बर्नवाल, मनोज साह आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...