Bhagalpur News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले खानकाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीं, किया स्वागत
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन के दौरान खानकाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीं सैयद शाह अख्तर आलम हसन ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सज्जादानशीं ने कहा कि भाजपा का नारा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' व्यापक राष्ट्रीय संदेश देता है। जरूरत है कि इसे केवल भाषणों, घोषणाओं और राजनीतिक मंचों तक सीमित न रखकर ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं में एकता का उदाहरण है। देश की असली ताकत गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी विश्वास और सामाजिक एकता में निहित है। यह भी पढ़ें- Purnia News: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.