भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: ​नवगछिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई नवगछिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ''मन की बात'' को सामूहिक रूप से सुना गया। यह कार्यक्रम तेतरी स्थित पंचायत सरकार भवन में मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। ​कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी राकेश कुमार, जिला संगठन प्रभारी पवन मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद उपस्थित रहे। मन की बात, कार्यक्रम के समापन के पश्चात पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पंचायत सरकार भवन परिसर में फलदार पौधरोपण किया गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: कुंडहित में भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात यह भी पढ़ें- Muzaf...