भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के नारायणपुर में जन्माष्टमी पूजा अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर बस स्टैंड चौक नारायणपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से शनिवार की सुबह करीब 10 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। गाजे-बाजे और धार्मिक जयघोष के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मधुरापुर स्थित गंगा जहाज घाट पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुनः शोभायात्रा के रूप में श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचे। वहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कलश स्थापना एवं पूजन संपन्न कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...