Bhagalpur News: भागलपुर होकर नवगछिया जाने वाले टिकट रद्द करा रहे
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के बंद होने के बाद नवगछिया और भागलपुर के बीच आवागमन की समस्या को देख त्योहार में दूसरे राज्यों से आने वाले लोग अपना रूट बदलने को मजबूर हो रहे हैं। ट्रेन से भागलपुर आने के बाद यहां से नवगछिया स्थित अपने घर जाने वाले टिकट कैंसिल करा रहे हैं। वे भागलपुर आने से परहेज कर रहे हैं। दिल्ली सहित अन्य शहरों से आने वाले लोग भागलपुर की जगह सीधे नवगछिया आने वाली ट्रेन का विकल्प तलाश रहे हैं। काफी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने भागलपुर आने के लिए बुक कराए ट्रेन का टिकट कैंसिल करा चुके हैं। वे नवगछिया या उसके आसपास के स्टेशन तक आने वाली ट्रेन में बर्थ की बुकिंग करा रहे हैं।
विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद होने के बाद दिल्ली से भागलपुर के लिए ब्रहपुत्र में था टिकट, कैंसिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.