Bhagalpur News: भागलपुर-हंसडीहा ट्रेन से अज्ञात शव बरामद
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर। भागलपुर हंसडीहा ट्रेन से एक अज्ञात व्यक्ति का शव जीआरपी ने बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर 72 घंटा पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मो. नसीम अहमद ने बताया कि भागलपुर से हंसडीहा जाने वाली ट्रेन में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। हालांकि ट्रेन में अज्ञात शव मिलने के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जीआरपी की टीम ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर आम लोगों से पहचान करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अज्ञात अधेड़ का मिला शव, सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.