भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को दक्षिण भारतीय भोजन जैसे डोसा और इडली आसानी से मिलेगा। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। दरअसल, पुराने पीआरएस की जगह पर किसी को जगह मुहैया करायी जाएगी। इसको लेकर भागलपुर से रेलवे अधिकारियों द्वारा इसकी रूपरेखा तैयार कर मालदा स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर अक्सर यात्रियों की मांग होती है कि दक्षिण भारतीय भोजन मिले। इस मामले को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारतीय भोजन का स्टॉल लगाने को लेकर खाका तैयार किया गया है। पुराने पीआरएस की जगह दक्षिण भारतीय भोजन का स्टॉल लगवाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: सालमारी स्टेशन पर टी-स्टॉल बंद रहने से यात्री परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...