Bhagalpur News: भागलपुर से जयपुर के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने भागलपुर से जयपुर के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 09722 भागलपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर को 21:30 बजे भागलपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन 03:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन पूर्वी रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास और स्लीपर क्लास की सुविधा होगी। इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग की तारीख की जानकारी जल्द ही दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: छठ पर बिहार जाने के लिए प्रयागराज होकर गुजरेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें यह भी पढ़ें- छठ को लेकर तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.