Bhagalpur News: भागलपुर शहरी क्षेत्र में भी बाढ़ हुई विकराल, दर्जनभर मोहल्ले जलमग्न
भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से भागलपुर के शहरी क्षेत्र में भी बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। दर्जनभर मोहल्ले जलमग्न हो चुके हैं। गंगा नदी किनारे बसे आधा दर्जन से अधिक वीआईपी कॉलोनियों में सड़क पर कमर भर पानी हो गया है। साहेबगंज के समीप पानी सड़क के आरपार हो गया और पानी भैरवा तालाब में भरता जा रहा है। टीएमबीयू के गेस्ट हाउस में करीब एक फीट पानी है। ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं डूब गईं। यूनिवर्सिटी कैंपस में नाव चल रही है। जिस पर बैठकर कर्मी दफ्तर गए। प्रशासनिक भवन में कमरे में पानी भर गया है। करीब एक फीट पानी के बीच बैठे विवि कर्मियों ने दैनिक कार्यों को निबटाया। जानकारी के मुताबिक साहेबगंज का नीलकोठी मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो चुका है और सड़क पर दो फीट से अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.