भागलपुर, नवम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेल टिकट वितरण व्यवस्था को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। मालदा मंडल के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर नौ अतिरिक्त स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित कर चालू की गई हैं। नवनियोजित एटीवीएम में भागलपुर स्टेशन पर तीन, साहिबगंज और न्यू फरक्का स्टेशन पर दो-दो और जमालपुर और बड़हरवा स्टेशन पर एक-एक मशीन शामिल हैं। इन नौ नई मशीनों के चालू होने के साथ ही अब मालदा मंडल के 19 स्टेशनों पर कुल 41 एटीवीएम कार्यरत हैं। इन एटीवीएम के माध्यम से यात्री पारंपरिक टिकट काउंटरों पर निर्भर हुए बिना अनारक्षित यात्रा टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...