भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। गंगा एक बार फिर उफान पर है। पिछले 24 घंटे में गंगा भागलपुर में करीब आधा मीटर बढ़ चुकी है। अभी भी गंगा बढ़ोतरी की स्थिति में है। पूर्वानुमान में बताया गया है कि गुरुवार को गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच सकती है। बुधवार को शाम 4 बजे भागलपुर में गंगा का जलस्तर 32.83 मीटर पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में करीब 45 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। सुल्तानगंज में बुधवार को गंगा का जलस्तर 35.18 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। यहां खतरे का निशान 34.5 मीटर है। कहलगांव में बुधवार को गंगा का जलस्तर 30.92 मीटर रहा। यह भी पढ़ें- यूपी में बढ़ा प्रेशर तो बिहार में गंगा उफनाई, भागलपुर-मुंगेर में बाढ़ का खौफ; अलर्ट जारी हालांकि यहां अभी जलस्तर में उतनी बढ़ोतरी नहीं हुई है जितना सुल्तान...